{"_id":"6a10bcc16fc5eb4ebd08f3ff","slug":"youth-dies-in-accident-on-nada-sahib-flyover-driver-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136728-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाडा साहिब फ्लाईओवर पर हादसे में युवक की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाडा साहिब फ्लाईओवर पर हादसे में युवक की मौत, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी थी टक्कर, पीजीआई में हुई थी युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नाडा साहिब फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने भागे कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-2 निवासी आतिश प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को 21 मई को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार मोहाली के दफरपुर स्थित पंजाब कॉलोनी निवासी गगन चंडीगढ़ में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था और रोजाना घर से आवागमन करता था। 28 फरवरी की रात वह एक्टिवा पर सवार होकर काम से घर लौट रहा था। रात करीब 10:55 बजे नाडा साहिब फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायल गगन को निजी वाहन से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।