{"_id":"68f7e78e9bdec0c7d3080f07","slug":"youth-attacked-with-axe-in-raipur-rani-on-diwali-night-panchkula-news-c-87-1-pan1007-128442-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिवाली की रात रायपुररानी में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिवाली की रात रायपुररानी में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
रायपुररानी। दिवाली की रात रायपुररानी क्षेत्र में एक युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घटना सोमवार देर रात 10 बजे की है। घायल युवक की पहचान गौवर्धन शर्मा के रूप में हुई है। रायपुररानी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सिविल अस्पताल पंचकूला रेफर किया गया है।
घायल गौवर्धन शर्मा ने बताया कि संजय नामक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला किया। उसके साथ तीन से चार युवक भी थे जिन्होंने चेहरे ढक रखे थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले संजय की किसी के साथ लड़ाई हुई थी जिसका मामला रायपुररानी थाने में निपटाया गया था। उस समय संजय ने उसे धमकी दी थी। गौवर्धन ने बताया कि दीवाली की रात जब वह बंसी की पुली से होकर हाईवे की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में संजय साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर संजय ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।