फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth arrested with 24 grams of heroin.

Panchkula News: 24 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 24 grams of heroin.
पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला ने सेक्टर-28 स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास से एक युवक को 24.08 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विजय सिंह उर्फ गीजर, निवासी पंजाब कॉलोनी, डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-28 के आसपास नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। कब्रिस्तान के पास आरोपी पुलिस को देखकर घग्घर नदी की ओर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से मोमी पन्नी में 24.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed