फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth Arrested in Sector-17 with 16 Grams of Heroin

Panchkula News: सेक्टर-17 में 16 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth Arrested in Sector-17 with 16 Grams of Heroin
ग्राहक को नशा बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी, क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-17 की रेहड़ी मार्केट के पास से 16 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहक को नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कोकी (23) पुत्र रोहताश निवासी जीरकपुर (मोहाली) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एएसआई सतीश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करता है और सेक्टर-17 की रेहड़ी मार्केट के पास मौजूद है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 16 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हेरोइन की खेप कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed