फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man playing gilli danda stabbed, 10 stitches required

Panchkula News: गिल्ली डंडा खेल रहे युवक को मारा चाकू, लगे 10 टांके

Thu, 09 Jan 2025 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 09 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Young man playing gilli danda stabbed, 10 stitches required
पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में चाकू लगने के बाद घायल युवक।
सेक्टर-6 जिला अस्पताल में चर रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। माजरी चौक गेट नंबर-3 के रहने वाले एक युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। हमले में माजरी चौक निवासी दीपक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दीपक के साथ खेल रहे विक्की ने बताया कि माजरी चौक के पास मैदान में वह गिल्ली डंडा खेल रहे थे कि अचानक बाइक से कुछ कुछ लड़के आए, जिन्होंने दीपक के सिर पर पहले डंडा मारा और उसके बाद पीठ पर चाकू मारकर फरार हो गए। मैदान में मौजूद दोस्तों ने मिलकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चाकू से दीपक के पीठ पर कुल 10 टांके लगे हैं।




हमले का कारण नहीं चला पता

दीपक के साथी आदित्य ने बताया कि दोपहर 2 बजे मैदान में सभी दोस्त एक साथ खेल रहे थे। तभी घर से कुछ दूर रहने वाले सूरज के साथ 10 से अधिक लोग बाइक से आए और दीपक को घेरकर मारने लगे। कुछ देर बाद दीपक को पीछे से एक युवक ने सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद अंजान लड़कों ने पीठ पर चाकू मार दिया और वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। हमले क्यों किया गया, उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed