फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man murdered with sharp weapons when he was stopped from playing a song in front of his house

Panchkula News: घर के आगे गाना बजाने से रोका तो युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

Sun, 21 Jan 2024 07:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 21 Jan 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered with sharp weapons when he was stopped from playing a song in front of his house
पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, सभी फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बटाला। नजदीकी गांव अकरपुरा कलां में मामूली रंजिश के चलते कुछ लोगों ने 20 वर्षीय युवक रोशनदीप की तेजधार हथियारों से हमला करके युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि रंजिश का कारण रोशनदीप ने अपने घर के पास कुछ युवकों को गाना बजाने से रोका था जिसके चलते हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया था। घायल को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी । पुलिस ने रोशनदीप की मां मलकीत कौर के बयानों पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। रोशनदीप रंग रोगन का काम करता था।
विज्ञापन


डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां सरवनजीत सिंह बल ने बताया कि इन 10 आरोपियों में से पांच अज्ञात भी नामजद हैं। मलकीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शनिवार देर रात को उसके बेटे रोशनदीप ने गांव के रहने वाले कुछ युवकों को उनके घर के सामने गाना बजाने से रोका था। इसके चलते उक्त युवकों ने उसके बेटे पर हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर घायल रोशदीप को पहले बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसको अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर में डॉक्टरों ने रोशनदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस थाना किला लाल सिंह में आकाशदीप, साजन, काहन, बल्लू, बब्बू समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed