फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man cheated of Rs 2.37 lakh in the name of completing task in Telegram, case registered

Panchkula News: टेलीग्राम में टास्क पूरा कराने के नाम पर युवक से 2.37 लाख ठगे, केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 2.37 lakh in the name of completing task in Telegram, case registered
पंचकूला। टेलीग्राम में टास्क पूरा करवाने के नाम पर युवक से 2,37,990 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गांव डाकखाना रक्षम तहसील सांगला जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश निवासी प्रशांत नेगी की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह वर्तमान में पिंजौर में रहता है। 19 जनवरी को मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से मैसेज आया।
विज्ञापन

उसमें पार्ट टाइम काम के बारे में बताया गया था। उसके बारे में ज्यादा जानकारी ली तो उसने टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाने को कहा। इसके बाद जब टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाकर लिंक भेजा तो टास्क पूरा करने के नाम पर 2,37,990 रुपये की ठगी कर ली। शक होने पर साइबर थाना पर शिकायत दी।
विज्ञापन




लिंक भेजकर की ठगी

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टेलीग्राम में टास्क पूरा करने करने का वीडियो लिंक भेजकर ट्रेनिंग करने के लिए कहा था। इसके बाद जब ट्रेनिंग पूरी हो गई तो खाते में 150 रुपये क्रेडिट करने का मैसेज आया। ठग की बातों में आकर उसके कहने पर खाते का डिटेल दे दी। इसके बाद रुपये ज्यादा कमाने का लालच देकर 19 टास्क पूरा करने को कहा गया। जब दूसरा टास्क पूरा किया तो खाता में 300 रुपये आ गए। इसके बाद लगातार टास्क पूरा करने के नाम पर इनवेस्टमेंट के नाम पर मुनाफा अधिक देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2400 इनवेस्ट किया तो खाता में 8000 रुपये आ गए। इसके बाद लालच में आकर फिर टास्क पूरा करने के नाम पर मेरे साइट पर 1,66,200 रुपये नजर आने लगे। जब रुपये निकालने की कोशिश की तो खाता फ्रीज बताने लगा। इसके बाद अलग-अलग तरीकों से कुल 2,37,990 रुपये जमा करवा दिए। जब 3,50,000 लाख जमा करने को कहा तो ठगी का शक हुआ और शिकायत सेक्टर-20 साइबर थाने में दी। मामले में साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed