फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man beaten in car, threatened to make video viral

Panchkula News: युवक को कार में बैठाकर की मारपीट, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

Mon, 13 Jan 2025 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten in car, threatened to make video viral
पीड़ित के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। युवक को घर से बुलाकर मारपीट करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दोस्त के बुलाने पर युवक घर से निकला था। दोस्त के पास पहले से खड़े छह युवकों ने उसको कार में बैठा लिया। इसके बाद उसको जमकर पीटा। युवक के चाचा गुरु नानक काॅलोनी ढकोली निवासी अनिल शर्मा ने सेक्टर-20 थाने को शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ढकोली निवासी शौर्यवीर ने बताया कि छह जनवरी की शाम को मार्केट जा रहा था। उसके दोस्त आयुष ने उसको सनसिटी गेट पर बुलाया था। वहां पर पहले से खड़े छह लड़कों ने उसको जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि धमकी के डर से उसने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। मारपीट की जानकारी चाचा अनिल शर्मा को मिली तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई। मारपीट करने और वीडियो बनाने वालों में रामगढि़या निवासी रिहान, पीयूष, हेरी और दो अन्य युवक थे। शौर्यवीर ने बताया मारपीट करने वाले लड़कों ने उसको पहले कार की पीछे वाली सीट पर बैठाया। उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद दो लड़के मुक्के मारने लगे। उसके दोस्त ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उससे भी धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद आगे बैठे लड़कों ने मारपीट का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने की बात करने लगे। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि लड़कों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed