फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young Congressmen took out torch march against Agneepath

अग्निपथ के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने निकाली मशाल यात्रा

Mon, 04 Jul 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Young Congressmen took out torch march against Agneepath
पंचकूला। अग्निपथ योजना का कांग्रेस की सभी इकाइयां लगातार विरोध कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने फौज बचाओ अभियान के तहत भगत सिंह चौक से ऊधम सिंह चौक तक मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि सरकार की अग्निपथ योजना भविष्य में देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए बहुत बड़ा खतरा बनेगी। वहीं दूसरी तरफ युवाओं का भविष्य भी इस योजना के चलते अधर में लटकना तय है, इसलिए देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ समझौता हरगिज नहीं होने देंगे। जब तक यह योजना वापस नहीं होगी, इसका लगातार विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार देने के बयान को महज एक जुमला एवं युवाओं को गुमराह करने वाला करार दिया। हरियाणा युवा कांग्रेस प्रभारी सीबी चौहान ने कहा कि सीएमआईआई की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा पहले ही बेरोजगारी की मार झेलकर बेरोजगारी के मामले में नंबर वन पर है। अगर मुख्यमंत्री की नियत रोजगार देने की है तो हरियाणा में हजारों पूर्व सैनिक हैं, सरकार पहले उनको रोजगार उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

इस मशाल यात्रा में नैब चौधरी जिला अध्यक्ष, अंकुश निषाद, अमनदीप बेलरखा, विशाल सैनी, महबूब खान, अनिल चौहान पूर्व प्रदेश महा सचिव, मुकेश सिरसवाल प्रदेश महासचिव, गुलशन अरोड़ा, सुनील सरोहा, आदित्य शर्मा, अंकुर मेहता, राहुल शर्मा, उदित मेहंदीरत्ता, इशाक भट्टी, इंद्रजीत चौधरी, सुमित अग्रवाल, प्रतीक चौधरी, गौरव जैरामपुर, हार्दिक सखुजा समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed