फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young children will be freed from the rote learning system, the government will provide Khel Pitara kits in schools.

Panchkula News: छोटे बच्चों को रट्टा प्रणाली से मिलेगा छुटकारा, स्कूलों में खेल पिटारा किट प्रदान करेगी सरकार

Sun, 01 Mar 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Young children will be freed from the rote learning system, the government will provide Khel Pitara kits in schools.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार सरकारी प्राथमिक स्कूलों में खेल पिटारा नामक एक खेल आधारित शिक्षण किट उपलब्ध कराएगी ताकि बच्चों को रट्टा प्रणाली से छुटकारा मिल सके। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक तरीके से सार्थक शिक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के भविष्य के लिए वह 9.3 करोड़ रुपये यह परियोजना लेकर आए हैं ताकि शिक्षा की नींव को मजबूत किया जा सके। इससे 7.5 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा। यह पहल नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के प्रारंभिक चरण में कक्षाओं को रोचक, बाल-केंद्रित और खेल-आधारित शिक्षण वातावरण में बदलने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के लिए बेहतर समझ और सार्थक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस संबंध में प्रकाशित समस्त सामग्री पंजाबी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। बैंस ने बताया कि खेल पिटारा एक व्यापक खेल-आधारित लर्निंग-टीचिंग मटेरियल किट है। यह नर्सरी से दूसरी कक्षा तक को कवर करती है। इस किट से बच्चों को अब रट्टा प्रणाली पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की ऐसी सहायता करेगी नई पहल
शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह किट बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने, भाषा एवं संवाद कौशल को निखारने, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करने, समस्या-समाधान क्षमता विकसित करने, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास सुनिश्चित करने और प्रारंभिक स्कूली शिक्षा से जुड़े तनाव और भय को कम करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। बच्चे कहानी सुनाने, खेल, गतिविधियों और सहयोगात्मक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे सीखना स्वाभाविक और आनंददायक बनेगा।


किट में ये सब होगा शामिल
किट में प्रारंभिक कक्षाओं के लिए आयु आधारित शिक्षण सामग्री जैसे खिलौने, पहेलियां, स्टोरी कार्ड और फ्लैश कार्ड, पोस्टर और गतिविधि पुस्तिकाएं, शिक्षक संसाधन सामग्री और अन्य खेल सामग्री शामिल होगी। खेल पिटारा किट पंजाब के लगभग 12,856 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में वितरित की जाएगी जिससे प्रारंभिक कक्षाओं को व्यापक स्तर पर कवर किया जा सकेगा। खरीद प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली गई है। वितरण अंतिम चरण में है और स्कूलों को आपूर्ति के आदेश जारी किए जा रहे हैं। यह किट 1 अप्रैल तक सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed