{"_id":"66146ca6cbf632295f0a89f4","slug":"you-will-be-seen-in-the-role-of-supremo-maan-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-393566-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आप सुप्रीमो की भूमिका में नजर आएंगे मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आप सुप्रीमो की भूमिका में नजर आएंगे मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब आम आदमी पार्टी के ‘सुप्रीमो’ की भूमिका में नजर आएंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद होने के कारण पार्टी को अब मुखिया की कमी खलने लगी है। इस कमी को दूर करने के लिए पार्टी कैडर ने सीएम मान पर भरोसा जताया है। यूं तो पहले भी सीएम मान और आप के संयोजक केजरीवाल देश के अलग-अलग राज्यों में चुनावी रैलियों, पार्टी कार्यक्रमों और अपने राजनीतिक दल को मजबूत करने के लिए एक मंच पर नजर आ चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब मान आप ‘सुप्रीमो’ की भूमिका में आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और गोवा में चुनावी सभाएं संबोधित करते नजर आएंगे।
हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह शराब घोटाले मामले में कोर्ट से बेल पर बाहर आए हैं। ऐसे में अब संजय सिंह और सीएम केजरीवाल की पत्नी दिल्ली की कमान संभालते नजर आएंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बागडोर संभालते हुए सीएम मान आने वाले दिनों में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और गोवा में सभाएं करते नजर आएंगे। सोमवार को सीएम मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सभा की। सीएम मान के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक नजर आएंगे।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में सीएम मान इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में भी स्टार प्रचारक के रूप में रोड शो करेंगे। शेड्यूल के मुताबिक भगवंत मान 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली के प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। 16 और 17 अप्रैल को गुजरात में प्रोग्राम में रहेंगे। गुजरात में पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके अलावा उनका असम जाने का भी प्रोग्राम है।
मान का साथ निभाएंगे डॉ. संदीप पाठक
सीएम मान द्वारा पार्टी सुप्रीमो की भूमिका निभाते समय पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव की कमान संभालने में डॉ. संदीप पाठक मान का साथ निभाएंगे। इसको लेकर डॉ. संदीप पाठक ने अभी से प्रदेश में अपनी हलचल तेज कर दी है। बीत दिनों पाठक ने पंजाब के जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की। डॉ. पाठक आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले में बूथ स्तर तक जाकर आप कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वह पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं।