फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yogeshwar's arrest in fraud may be problem for aam admi party

'आप' के योगेश्वर शर्मा की गिरफ्तारी से पार्टी की छवि पर लगा धब्बा, सिंगापुर भागने की थी योजना

Mon, 15 Jun 2020 03:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 15 Jun 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Yogeshwar's arrest in fraud may be problem for aam admi party
योगेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की छवि पर योगेश्वर शर्मा की गिरफ्तारी ने धब्बा लगा दिया है। क्योंकि जनसभाओं और रैलियों में आप के वरिष्ठ नेता छाती ठोककर कहते थे कि आप जैसी साफ सुथरी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी लाख शिकायतों के बाद भी विधानसभा चुनाव में पंचकूला सेक्टर-16 निवासी योगेश्वर शर्मा को टिकट देकर मैदान में उतारा था। वह भले ही जनता के विश्वास को जीत नहीं पाए थे और करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


योगेश्वर शर्मा की कार्यप्रणाली से पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता खुश नहीं थे। इसी के चलते उन्हें पंचकूला और अंबाला लोकसभा के अध्यक्ष पद से भी हटाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन योगेश्वर शर्मा की पहुंच सीधे केजरीवाल तक होने के कारण उन्हें हटाने वालों को खुद के पैर पीछे खींचने पड़े।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पार्टी के आला कमान ने योगेश्वर शर्मा की साफ सुथरी छवि और उनकी ईमानदारी को देखकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप दी। वह वर्तमान में हरियाणा उत्तरी जोन के सचिव की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन, योगेश्वर शर्मा का 2 करोड़ 5 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से आप के दंभ को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता योगेश्वर शर्मा पंचकूला जिले में काफी सक्रिय थे। वह उन्होंने सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में एक विशाल रैली का आयोजन करके पार्टी संयोजक केजरीवाल का दिल जीत लिया था। यही कारण था कि लाख खिलाफ के बाद भी केजरीवाल ने योगेश्वर शर्मा को ही टिकट देना उचित समझा था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी से आप का लंबे समय का बना खेल बिगड़ गया है। जिसे हासिल करने में पार्टी के नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, अब यह भी देखना आप पार्टी उनकी सदस्यता कब रद करती है और वह कब तक सलाखों के पीछे रहते हैं।

सिंगापुर भागने की थी योजना ...पुलिस ने दबोचा
हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि योगेश्वर और उसके भाई राजेश्वर शर्मा के नाम सिंगापुर में एक होटल है। वर्ष 2019 में राजेश्वर की मौत हो चुकी है। जिसके चलते राजेश्वर अब इंडिया छोड़ कर सिंगापुर भागने की ताक में है। हरजीत सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि योगेश्वर का लाइसेंसी पिस्टल और उसका पासपोर्ट भी जब्त किया जाए।


चंडीगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 13 जून को योगेश्वर शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर कर लिया था और रविवार को पंचकूला सेक्टर-16 स्थित उसके घर पे रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया। योेगेश्वर शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पंचकूला सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज बृजपाल राणा ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा चंडीगढ़ के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार अपने टीम के साथ आकर योेगेश्वर शर्मा को अरेस्ट कर के ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed