{"_id":"62967db067bf0368003fd793","slug":"yoga-coach-recruitment-embroiled-in-controversies-panchkula-news-pkl452328596","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : विवादों में घिरी योग कोच भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही नियुक्ति पत्र जारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : विवादों में घिरी योग कोच भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही नियुक्ति पत्र जारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब आयुष योग कोच भर्ती विवादों में आ गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले ही कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र तक जारी कर दिए गए। मामला उजागर होने के बाद इस भर्ती स्थगित कर दिया गया है। इधर, अभ्यर्थी मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न इस भर्ती पर रोक जाए। प्रदेश सरकार को 5 जुलाई तक इसका जवाब देना है।
मामले के अनुसार, हरियाणा सरकार ने आयुष योग कोच के लिए वर्ष 2021 में कांट्रेक्ट पर भर्ती निकाली थी। बाद में कौशल रोजगार निगम बनने के कारण यह भर्ती रद्द कर दी गई। मार्च 2022 में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने 22 पदों के लिए आवेदन मांगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल थी, जबकि 29 मार्च को ही कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। मामला उजागर होने के बाद इस भर्ती को वापस ले लिया गया। इसी दौरान, कुछ अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। केस की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।
खेल में खाली हैं योग कोच के 66 पद
दरअसल, खेल विभाग में योग कोच 70 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 66 पद खाली हैं। युवाओं की मांग है कि योग कोच की भर्ती कौशल रोजगार निगम की बजाए खेल विभाग से कराई जाए। लेकिन खेल विभाग योग कोच पदों का मामला आयुष विभाग को भेज चुका है। डिग्री धारकों की मांग है कि भर्ती खेल विभाग के माध्यम से की जाए और खाली पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
पॉलिसी को लेकर है विरोध
आयुष योग कोच भर्ती में डिग्री व डिप्लोमा धारी युवाओं को पॉलिसी पर आपत्ति है। युवाओं का कहना है कि योग कोच भर्ती के लिए आयुष विभाग की ओर से जो योग्यता तय की गई है, वह काफी कम है। यह केवल एक संस्था से जुड़े लोगों का लाभ पहुंचाने की तैयारी है। खेल विभाग में योग कोच लगने के लिए एनआईएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) से एक साल का कोर्स किया हुआ अभ्यर्थी ही योग कोच लगता था। लेकिन कौशल निगम के तहत भर्ती के लिए 12वीं, बीए योगा और वाईसीबी का प्रमाण पत्र वालों को सभी को योग्य माना है। इसके साथ ही आयुष योग कोच शब्द पर भी आपत्ति है।
सरकार के निर्देशानुासर जिन्होंने विभाग में पहले सेवा दे रखी हैं, उनको प्राथमिकता दी जाती है। इसके बाद खाली पदों को लेकर विज्ञापित किया जाता है। नियुक्ति पत्र अनुभवी व पहले सेवा दे चुके अभ्यर्थियों को जारी हुए थे। पद की योग्यता से संबंधित कुछ कारणों के चलते यह भर्ती स्थगित की गई है। - डॉ. अनंत प्रकाश पांडे, सीईओ, हरियाणा कौशल रोजगार निगम।