फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Yellow paw on illegal occupation in BPL colony

Panchkula News: बीपीएल कॉलोनी में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Yellow paw on illegal occupation in BPL colony
रायपुररानी। रायपुररानी की बीपीएल कॉलोनी में 100 गज के प्लॉट नंबर 355 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुनील कुमार वर्मा को आवंटित किया गया था। इस प्लॉट पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इस मामले में भरत वर्मा पुत्र स्व. सुनील कुमार वर्मा ने पंचकूला के डीसी से शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रजत सैनी की निगरानी में प्रशासनिक टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि कब्जाधारियों ने शुरुआत में विरोध जताया, लेकिन भारी पुलिस बल और प्रशासन की कड़ी सख्ती के सामने उनकी एक न चली। कुछ ही देर में जेसीबी ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और भरत वर्मा को उनका वैध कब्जा दिलवाया गया। इस कार्रवाई में खंड विकास अधिकारी परमानंदन, सरपंच परमजीत कौर, ग्राम सचिव मीनाक्षी पुंडीर, नंबरदार दलीप कुमार, सब इंस्पेक्टर आशीष और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed