{"_id":"6823a2c815146b158506ba87","slug":"yashasvi-bhava-got-second-place-and-isti-agarwal-got-third-place-in-the-district-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17247-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: यशस्वी भव दूसरे और इस्ती अग्रवाल ने जिले में पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: यशस्वी भव दूसरे और इस्ती अग्रवाल ने जिले में पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
छात्रा यशस्वी भव का मुंह मीठा करवातीं प्रिंसिपल।
डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर छह की छात्रा यशस्वी भव ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। भवन विद्यालय की छात्रा इस्ती अग्रवाल ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस्ती आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। वहीं डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई दसवीं में शानदार प्रदर्शन किया। इस स्कूल की तमन्ना ने 99.2 फीसदी, नमन गर्ग ने 99 फीसदी अंक हासिल किया है।
स्कूल के प्रबंध निदेशक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी है। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि 112 विद्यार्थी इस सत्र में पढ़ाई कर रहे थे। 34 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 75 विद्यार्थियों ने उम्मीदों से बढ़कर 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए और विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की निदेशक उषा गुप्ता ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या दीपिका भारद्वाज ने भी सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को उनके सामूहिक प्रयासों, टीम वर्क और निरंतर समर्पण के लिए बधाई दी।
शहर के अन्य स्कूलों का रिजल्ट बेहतरीन रहा
शहर के सेंट सोल्जर स्कूल का रिजल्ट बेहतरीन रहा। प्रिंसिपल ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में अबीर श्रीवास्वत और इशान्या भारद्वाज ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।