फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wrestlers from Haryana showed their strength in Tau's arena

Panchkula News: ताऊ के अखाड़े में हरियाणा के पहलवानों ने दिखाया दम

Tue, 24 Jun 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Haryana showed their strength in Tau's arena
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर दम दिखाया। खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगिरी में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर झज्जर के रजत राहुल ने हरियाणा केसरी मैन एफएस का खिताब मिला। रजत राहुल को 1.51 लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं, दूसरा स्थान भिवानी के जितेंदर ने प्राप्त किया। उन्हें एक लाख रुपये का इनाम दिया गया। हरियाणा केसरी मैन जीआर का खिताब रोहतक के निखिल ने जीता। उन्हें 1.51 लाख रुपये मिले। दूसरे स्थान पर रहे सोनीपत के यशवीर को एक लाख रुपये रुपये मिले।
विज्ञापन

हरियाणा कुमार एफएस का खिताब विजेता रोहतक के परविंदर को एक लाख रुपये का इनाम जीता। दूसरे स्थान पर रहे सोनीपत के सावन को पचास हजार रुपये मिले। हरियाणा कुमार जीआर का खिताब झज्जर के विकास को मिला। उन्हें एक लाख रुपये मिले। दूसरे स्थान रोहतक के संदीप रहे और उन्हें पचास हजार रुपये मिले। वहीं, हरियाणा केसरी वुमन का खिताब चरखी दादरी की प्रियंका को मिला। उन्हें 1.51 लाख रुपये मिले। दूसरा स्थान पर रहीं रोहतक की किरण हुड्डा एक लाख रुपये मिले। हरियाणा कुमारी एफएस के खिताब जींद की मीनाक्षी ने मिला। उन्हें 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर सोनीपत की जानवी रही और उन्होंने पचास हजार रुपये का इनाम जीता। हरियाणा के कुश्ती कोच अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अब कुश्ती में ग्रीको रोमन को भी शामिल किया गया है। अब इसमें छह टाइटल हो गए हैं। इसमें खिलाड़ियों के लिए विशेष मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed