फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Worship: Seven-storey State Archaeological Museum will be built, Speaker did Bhoomi Pujan, a glimpse of cultural heritage will be seen in the museum

पूजन : सात मंजिला राज्य पुरातत्व संग्रहालय बनेगा, स्पीकर ने किया भूमिपूजन, संग्रहालय में सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी

Sun, 19 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Worship: Seven-storey State Archaeological Museum will be built, Speaker did Bhoomi Pujan, a glimpse of cultural heritage will be seen in the museum
पंचकूला। सेक्टर-5 में करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राज्य पुरातत्व संग्रहालय का शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भूमि पूजन किया। इस संग्रहालय में हड़प्पा सभ्यता से संबंधित प्राचीन मूर्तियां, स्मारक, सिक्के, हथियार, कवच और पोशाक का संग्रह किया जाएगा। संग्रहालय के अगस्त 2023 तक पूरा होने की संभावना है। राज्य पुरातत्व संग्रहालय दो बेसमेंट सहित सात मंजिला इमारत होगी।
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का बनने वाला राज्य पुरातत्व संग्रहालय हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाएगा और पंचकूला को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाएगा। गुप्ता ने बताया कि राज्य पुरातत्व संग्रहालय को राज्य वास्तुकला विभाग द्वारा डिजाइन किया गया है। इसका निर्माण लोक निर्माण (भवन और सड़कें) विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उप निदेशक डॉ. बनानी भट्टाचार्य, उप निदेशक पुरालेख मंजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, भाजपा नेता श्यामलाल बंसल, पार्षद नरेंद्र लुबाना, सतबीर चौधरी के अलावा केसी मित्तल, महेंद्र सिंगला और बड़ी संख्या में लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

ई-लाइब्रेरी की भी मिलेगी सुविधा
विधानसभा स्पीकर ने बताया कि भवन के भूतल और प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर संग्रहालय दीर्घा और चतुर्थ तल पर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि संग्रहालय सदियों पुरानी हड़प्पा सभ्यता के संग्रह को प्रदर्शित करने के अलावा हमारे उन स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को भी प्रदर्शित करेगा, जिन्होंने विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों में अपने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2016 में राज्य पुरातत्व संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की थी। गुप्ता ने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अधिकारियों को इस भवन के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने का निर्देश देकर स्पष्ट किया कि गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed