फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Worship: On Navami, Chief Minister and Vis President offered prayers at Mata Mansa Devi temple

पूजा अर्चना : नवमी को मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Worship: On Navami, Chief Minister and Vis President offered prayers at Mata Mansa Devi temple
पंचकूला। अश्विन नवरात्र के अंतिम दिन वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा कर हवन में आहुतियां डाली। इस मौके पर विस अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी बिमला गुप्ता भी उपस्थित रहीं। हवन के पश्चात विस अध्यक्ष ने कन्या पूजन किया। गुप्ता ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें 50 वर्षों से माता के चरणों में आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। नवरात्र मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सदस्यों को बधाई दी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के अध्यक्ष मनोहर लाल ने भी नवरात्र में माता मनसा देवी पहुंच कर महामाई का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड मनोहर लाल के मार्गदर्शन और देखरेख में काम कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने दशहरे की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता, सचिव शारदा प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, सुरेंद्र वर्मा, सुनीत सिंगला, सोनू बिरला, राजेश कुमार, जय कौशिक व श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सदस्य नरेंद्र जैन, श्याम लाल बंसल, बलकेश वत्स, पूर्व सदस्य संदीप गुप्ता, सीबी गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed