फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Worship: For the longevity of the Prime Minister, the Chief Minister gave a complete offering in the Mahamrityunjay Yagya

पूजा : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय यज्ञ में दी पूर्णाहुति

Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Worship: For the longevity of the Prime Minister, the Chief Minister gave a complete offering in the Mahamrityunjay Yagya
सीएम मनोहर लाल माता पीएम की लंबी आयु के लिए महामृत्युंजय यज्ञ करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा कर महामृत्युंजय यज्ञ में पूर्णाहुति दी। उन्होंने श्री माता मनसा देवी से कोविड-19 की परिस्थितियों में प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की भी कामना की। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने महामृत्युंजय यज्ञ की शुरूआत की और मुख्यमंत्री ने इसमें पूर्णाहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई है, वह बहुत ही गंभीर घटना है।
विज्ञापन

ऐसी परिस्थिति में प्रधानमंत्री की लंबी आयु और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में सबसे बड़ा पद प्रधानमंत्री का होता है। वे जहां भी जाते हैं, उनकी सुरक्षा और रास्ते सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। पंजाब में शासन और प्रशासन प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा है। इस मौके पर अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, सीईओ माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष भाजपा अजय शर्मा, भाजपा नेता ओमप्रकाश देवीनगर, श्यामलाल बंसल, कृष्ण ढुल, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पार्षद हरेंद्र मलिक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed