फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   World Water Day: 80 MLD ground water tapped daily in Panchkula

विश्व जल दिवस : 80 एमएलडी जमीनी पानी का पंचकूला में रोजाना दोहन

Fri, 22 Mar 2024 03:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
World Water Day: 80 MLD ground water tapped daily in Panchkula
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर का भू जल स्तर महज दो सालों में 150 से 300 फुट तक नीचे चला गया है..। इसका मुख्य कारण है, 80 एमएलडी जमीनी पानी का पंचकूला में रोजाना 200 ट्यूबवेलों के जरिए दोहन है। बता दें कि साल 1979-80 में हरियाणा शहरी विकास ने सेक्टर-21 में ट्यूबवेल लगाया था। उस समय 80 से 100 फीट पर पेयजल मिल जाता था, लेकिन चार दशक बाद भूजल स्तर औसत 450 से 650 फुट तक पहुंचा गया है। इसके नीचे जमीन में पेयजल नहीं है।
एचएसवीपी इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कुछ साल पहले पंचकूला सेक्टर-15 और एमडीसी एरिया में टयूबवेल के जरिए 1000 फुट तक नीचे ज्यादा पानी के लिए बोर किया गया, वहां बिल्कुल पानी ही नहीं था। यही स्थिति रही तो ये ट्यूबवेल भी आने वाले पांच सालों के भीतर जवाब दे जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मई और जून माह में करीब 180 एमएलडी पानी की खपत पंचकूला शहरी क्षेत्र में होता है। आने वाले सालों में धीरे-धीरे आबादी बढ़ती जाएगी। ऐसी स्थिति विभाग को भाखड़ा और घग्गर नदी से पेयजल की संभावनाएं तलाशने की जरूरत है।
विज्ञापन


कौशल्या से नहीं मिल रहा पानी
कौशल्या डैम से जुड़ी पानी की पाइप लाइन अमरावती ब्रीज के पास जुलाई में टूटी थी। कौशल्या डैम से 45 एमएलडी पानी की सप्लाई बंद होने के बाद एचएसवीपी को अभी सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति पूरी करने के लिए लगातार 8 घंटे बजाय 22 घंटे 200 ट्यूबवेलों को चलाना पड़ रहा है। विभाग इतना लापरवाह है कि नौ का समय बीतने के बाद भी करीब एक हजार मीटर की पाइप लाइन का काम शुरू कराने शुरू नहीं करा पाया। नतीजा 45 एमएलडी जमीनी पानी का रोजाना दोहन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात करोड़ की लागत से छह वाटर स्टोरेज टैंक बनाने का प्लान
भू जल को बचाने के लिए पंचकूला शहरी क्षेत्र में सेक्टर-27, 31 सहित एमडीसी एरिया में सात करोड़ की लागत से छह वाटर स्टोरेज टैंक बनाए जाने हैं, लेकिन प्रस्ताव अभी कागजों में है। यह प्रपोजल अगर सिरे चढ़ता है, तो भू जल को बचाने में मदद मिलेगी।


भू जल बचाने के लिए छह मरला से ऊपर के मकानों को रिचार्ज पिट बनाना अनिवार्य है। साथ ही वाटर स्टोरेज के लिए विभाग भी सात करोड़ की लागत से छह वाटर टैंक बनाने की प्लानिंग कर रहा है। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed