फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   World Tai Chi Day on March 21-22 in Chennai, Aaradhya from Panchkula to participate

Panchkula News: चेन्नई में 21-22 मार्च को वर्ल्ड ताईची डे, पंचकूला की आराध्या लेंगी भाग

Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
World Tai Chi Day on March 21-22 in Chennai, Aaradhya from Panchkula to participate
13 वर्षीय वुशु खिलाड़ी ताऊ देवीलाल स्टेडियम से ले रहीं प्रशिक्षण, 6 मिनट में 150 ताईची पोज करेंगी प्रस्तुत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चेन्नई में 21 से 22 मार्च को वर्ल्ड ताईची डे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सेक्टर-20 पंचकूला की 13 वर्षीय वुशु खिलाड़ी आराध्या भाग लेंगी। वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम से प्रशिक्षण ले रही हैं और कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से पहचान बना चुकी हैं।
वुशु एक चीनी मार्शल आर्ट है, जिसे आत्मरक्षा और फिटनेस के लिए जाना जाता है। ताईची इसी का एक प्रमुख रूप है, जिसमें संतुलित, सहज गतिविधियों और श्वास तकनीकों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक संतुलन विकसित किया जाता है।
विज्ञापन

आराध्या इससे पहले चीन के एमीशान में आयोजित वर्ल्ड वुशु टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 8वीं रैंक हासिल की थी। उनकी उपलब्धि से पंचकूला और हरियाणा का नाम रोशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुशु कोच अभिलाष ने बताया कि चेन्नई में आयोजित ताईची इवेंट में आराध्या लगभग छह मिनट में 150 पोज प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि आराध्या शुरू से ही मेहनती और समर्पित खिलाड़ी रही हैं तथा नियमित अभ्यास और मजबूत इरादों के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed