{"_id":"693c8488299dd6cdfd0e2fbd","slug":"workers-will-participate-in-the-state-level-demonstration-in-kurukshetra-tomorrow-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130465-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कल कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कल कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे मजदूर
विज्ञापन
पोर्टल बंद होने, पंजीकरण रुकने और कल्याण योजनाओं के ठप होने पर मजदूरों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला पंचकूला के हजारों निर्माण मजदूर 14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनके हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे श्रमिक वर्ग भारी परेशानियों का सामना कर रहा है।
जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने बताया कि सरकार के भ्रष्टाचार और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से निर्माण मजदूरों का ऑनलाइन पोर्टल बंद है, जिसके कारण पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित है। इससे मजदूर पेंशन, प्रसूति सहायता, स्कॉलरशिप और मृत्यु सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।
यूनियन ने मांग की है कि बंद पोर्टल को तत्काल चालू किया जाए, भवन निर्माण बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और सभी मजदूरों को उनके अधिकार समय पर दिए जाएं। शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर को हजारों मजदूर सरकार के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।