फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Workers celebrated victory with drums in Panchkamal

Panchkula News: पंचकमल में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न

Mon, 04 Dec 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Workers celebrated victory with drums in Panchkamal
पंचकूला। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर पंचकूला पार्टी कार्यालय पंचकमल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और आतिशबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देेश की जनता यह मन बना चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों, युवाओं, महिलाओं के कल्याण के लिए जो नीतियां लेकर आए हैं उन नीतियों को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने स्वीकार किया है। तीनों प्रदेशों की जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, मोदी-मनोहर जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, गेल के पूर्व डायरेक्टर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनता ने भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह जनता जनार्दन की जीत है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कर जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनहितैषी योजनाओं से वहां की जनता खुश है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए लगातार मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा का ही चयन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की कर्मठता को दिया जीत का श्रेय
जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की कर्मठता को दिया। 2024 में भी जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने को उत्सुक है। तीन राज्यों की जनता ने भाजपा को जीताकर तय कर दिया है कि जनता अब भ्रष्टाचार नहीं सहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed