फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work will be done to remove silt from Bhakra reservoir, Australian team will visit next week

Panchkula News: भाखड़ा जलाशय से गाद निकालने का होगा काम, ऑस्ट्रेलिया टीम अगले सप्ताह करेगी दौरा

Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Work will be done to remove silt from Bhakra reservoir, Australian team will visit next week
चंडीगढ़। भाखड़ा बांध के जलाशय से गाद निकालने का काम किया जाएगा क्योंकि गाद बांध की स्टोरेज क्षमता पर भी असर डाल रही है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया की एजेंसी अगले सप्ताह बांध का दौरा करेगी। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी बोर्ड को अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि जलशक्ति विभाग की सचिव की तरफ से दौरा किया गया था। उन्होंने उनके समक्ष गाद निकालने का मुद्दा उठाया था कि इस संबंध में एक पॉलिसी होनी चाहिए। यही कारण है कि पॉलिसी बना रहे हैं। अब हिमाचल के उच्च अधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। ऑस्ट्रेलिया की एजेंसी मदद करेगी कि किस तरह से बिना पानी का स्तर कम किए हम गाद निकालने का काम कर सकते हैं। उनकी सलाह के बाद ही टेंडर निकालेंगे और एजेंसी फाइनल करके गाद निकालने का काम शुरू करेंगे। इसके बाद ही इसकी नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

भाखड़ा के जलाशय में भारी मात्रा में रेत बहकर आती है। इसे निकालने की प्रक्रिया बोर्ड शुरू करने जा रहा है। इससे जलाशय की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी और अधिक पानी को स्टोर किया जा सकेगा। कुछ साल से जिस तरह से बांधों में इनफ्लो बढ़ा है, उसे देखते हुए यह और भी जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed