फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work was executed and bills were verified, yet the work order was cited as an excuse at the time of payment.

Panchkula News: काम कराया, बिल सत्यापित किए, भुगतान के समय वर्क ऑर्डर का बहाना

Thu, 10 Sep 2026 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Work was executed and bills were verified, yet the work order was cited as an excuse at the time of payment.
पंचकूला। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2017 में कराए गए ओडीएफ प्रचार सामग्री के काम का भुगतान रोकना नगर निगम को महंगा पड़ गया। जिला अदालत ने निगम की अपील खारिज करते हुए अवधेश प्रिंटर्स को 25,46,841 रुपये का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया। मामले के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित अवधेश प्रिंटर्स के मालिक अवधेश गुप्ता ने निगम अधिकारियों के निर्देश पर फ्लैक्स बोर्ड और अन्य प्रचार सामग्री तैयार कर लगाई थी। डिजाइन व्हाट्सएप व ईमेल से मंजूर किए गए थे। काम पूरा होने के बाद 24,02,681 रुपये के बिल जमा किए गए, जिनका तत्कालीन जूनियर इंजीनियर ने सत्यापन भी किया। निगम ने औपचारिक वर्क ऑर्डर जारी न होने का हवाला देकर भुगतान रोका। अदालत ने कहा कि जब काम अधिकारियों के निर्देश पर कराया गया और निगम ने उसका लाभ लिया, तो केवल वर्क ऑर्डर के अभाव में भुगतान नहीं रोका जा सकता। अदालत ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed