{"_id":"6866dd2e6514ca78d4054bc9","slug":"work-stopped-in-morni-sub-tehsil-public-troubled-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-124307-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी उप-तहसील में कामकाज ठप, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी उप-तहसील में कामकाज ठप, जनता परेशान
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी उप-तहसील भवन में बीते लंबे समय से मुख्य प्रिंटिंग मशीन खराब पड़ी हुई है और धूल फेंक रही है। इसके बाद भी राजस्व विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेने के बजाय उदासीन रवैया अपनाए हुए है। विभागीय अधिकारी राजेश की ओर से मशीन को ठीक करवाने में लगातार असमर्थता जताई जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मोरनी उप-तहसील भवन हर सप्ताह लाखों रुपये का राजस्व हरियाणा सरकार के कोष में जमा करवाता है। इसके बावजूद यहां की मूलभूत व्यवस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि मशीन की मरम्मत के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्य प्रिंटिंग मशीन को दुरुस्त करवाया जाए ताकि आम जनता को सेवाएं मिल सकें और कार्यालय का कार्य सुचारु रूप से चल सके। अगर प्रशासन ने शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया तो क्षेत्रवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।