फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work on the six-lane bypass may begin in December

Panchkula News: दिसंबर में शुरू हो सकता है छह लेन के बाईपास का काम

Tue, 20 May 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Work on the six-lane bypass may begin in December
जीरकपुर बाईपास रूट का प्लान व नक्शा।
डी-केथलोन से आगे सनौली, डफरपुर और पीरमुछल्ला से होते हुए घग्गर नदी को करेगा क्रॉस
विज्ञापन

जून में खुलेगा 19.2 किलोमीटर जीरकपुर-पंचकूला बाईपास का टेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंजाब और हरियाणा में हाईब्रिड एन्युटी मोड पर बनने वाले 19.2 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम 1 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। छह लेन की परियोजना पर 1878.3 करोड़ रुपये (18 अरब से अधिक) खर्च होंगे। जून 2025 में बाईपास के काम की टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी कवायद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। यह बाईपास डी-केथलोन से आगे सनौली, डफरपुर और पीरमुछल्ला से होते हुए घग्गर नदी को क्रॉस करेगा।
इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटियाला, दिल्ली, मोहाली एरोसिटी से यातायात को हटाकर हिमाचल प्रदेश को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान कर जीरकपुर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जाम से निजात दिलाना है।
विज्ञापन


6 किलोमीटर होगा एलिवेटेड मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्ट ने बताया कि जीरकपुर में एनएच-7 (चंडीगढ़-बठिंडा) के जंक्शन से शुरू होकर पंचकूला में एनएच-5 (जीरकपुर-परमाणू) के जंक्शन पर आकर मिलेगा। इस बीच पांच फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। रिंग रोड को जोड़ने के लिए एंट्री पॉइंट पर एक जीरकपुर की तरफ और एक्जिट पॉइंट पर चंडीमंदिर में फ्लाईओवर बनेगा। वहीं एक्जिस्टिंग मार्ग को जोड़ने के लिए पूरे प्रोजेक्ट के बीच में तीन फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 6 किलोमीटर का एलिवेटेड मार्ग घग्गर नदी पर पंचकूला से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों से गुजरेगा बाईपास
न्यू चंडीगढ़ से शुरू होकर पंचकूला को जोड़ने वाला पीआर-7 जो मोहाली के एरोसिटी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड और जीरकपुर-पटियाला हाईवे को क्रॉस करके हुए अंबाला-दिल्ली हाईवे डी केथलोन तक पहले से बना हुआ है। अब डी-केथलोन से आगे पंचकूला की ओर यह सनौली, डफरपुर और पीरमुछल्ला से होते हुए घग्गर नदी को क्रॉस करते हुए जीरकपुर-परवाणू हाईवे तक जोड़ने का काम शुरू होगा। घग्गर पार के आउटर सेक्टरों से होते हुए पीआर-7, पंचकूला-यमुनानगर एक्सप्रेस वे को भी क्रॉस करेगा। इसके बाद यह डीएलएफ सिटी से होते हुए परवाणू में पंचकूला-शिमला एक्सप्रेस वे से कनेक्ट होगा। इतना ही नहीं, पिंजौर में बद्दी के लिए बनाए जा रहे बाईपास से भी इसकी कनेक्टिविटी होगी। इससे पंचकूला में ट्रैफिक की समस्या में जबरदस्त सुधार होगा।

क्या होता है हाईब्रिड एन्यूटी मोड
हाईब्रिड एन्यूटी मोड के तहत सरकार डेवलपर को परियोजना में होने वाले खर्च का 40 फीसदी भुगतान कार्य प्रारंभ होने से पहले करती है। शेष 60 फीसदी राशि डेवलपर को खुद लगानी होती है। यह अब तक अपनाए जा रहे बीओटी (टोल) मॉडल से बेहतर है, क्योंकि इसमें डेवलपर को परियोजना पर काम प्रारंभ करने के लिए वित्तीय संस्थानों से वित्तीय मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ता।


कोट
19.2 किलोमीटर लंबे बाईपास की डीपीआर तैयार कर ली गई है। जून में इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। दिसंबर में प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। दिसंबर 2027 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। -असीम बंसल, प्रोजेक्ट डायरेक्ट एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed