{"_id":"61771327b11714631c2f7360","slug":"work-on-new-ideas-is-necessary-for-development-purohit-panchkula-news-pkl431151527","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के भविष्य पर चर्चा, प्रशासक बोले- विकास के लिए नए विचारों पर करना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के भविष्य पर चर्चा, प्रशासक बोले- विकास के लिए नए विचारों पर करना होगा काम
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में फ्यूचर रेडी चंडीगढ़ 2030 एंड बियॉन्ड विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशासक ने विकास के लिए नए विचारों पर कार्य करने की बात कही। कार्यशाला में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल समेत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासक पुरोहित ने कहा कि इस कार्यशाला में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। दुनिया भर की केस स्टडी प्रस्तुत की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यशाला ने शहर के उद्देश्यों को पूरा करने में सभी संबंधित हित धारकों के बीच बेहतर सामंजस्य और बातचीत के लिए एक अच्छा मंच प्रदान किया है। कार्यशाला के बाद इस विजन को हकीकत बनाने के लिए अधिकारियों को इसके लिए काम करना होगा।
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला को यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) द्वारा समर्थन दिया गया है। इसका मकसद शहरी बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार के साथ भविष्य के रोडमैप की स्थापना करना है। सलाहकार धर्मपाल ने क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, स्मार्ट सिटी, हेरिटेज प्रोटेक्शन, 23 गांवों के विकास आदि पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी समेत भविष्य की कुछ चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता है। कार्यशाला मंगलवार को भी जारी रहेगी, इसमें स्वास्थ्य पोषण और कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सभी के लिए सुरक्षा पर दो विषयगत समूह अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- शहरी बुनियादी ढांचा और योजना, परिवहन और गतिशीलता
- पर्यावरण, जलवायु कार्रवाई, पर्यटन और विरासत संरक्षण
- शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, आर्थिक क्षमता