फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work on Medical College, Shooting Range, Education and Recreation Centre, Municipal Corporation building stopped

Panchkula News: मेडिकल कॉलेज, शूटिंग रेंज, एजुकेशन एंड रिक्रिएशन सेंटर, नगर निगम के भवन का काम रुका

Sun, 17 Mar 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Work on Medical College, Shooting Range, Education and Recreation Centre, Municipal Corporation building stopped
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आचार संहिता के कारण अब तीन माह तक नए प्रोजेक्टों पर विराम लग गया है। जो काम जारी हैं, वे भी धीमी गति से चलेंगे, क्योंकि सरकारी अमला चुनाव के कार्य में जुटा रहेगा। इनमें पंचकूला मेडिकल कॉलेज, शूटिंग रेज, चंडीमंदिर के पास 200 एकड़ में बनने वाले एजुकेशन एंड रिक्रिएशन सेंटर, सेक्टर-3 में बनने वाली नगर निगम की बिल्डिंग, घग्गर पार के 5.30 करोड़ की लागत से होने वाले सड़कों की रिकार्पेटिंग के काम शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज का काम लटका
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा पंचकूला के सेक्टर 32 में 30 एकड़ भूमि पर बनाए जाने वाले पंचकूला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला जनवरी 2024 में रखी थी। इसमें निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत बताया गया था। प्रारंभिक चरण में 500 करोड़ रुपये का व्यय होगा, जिसमें 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होने का अनुमान है। पूरी परियोजना को 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्रोजेक्ट की अभी डीपीआर भी तैयार नहीं हुई थी।
विज्ञापन



एजुकेशन एंड रिक्रिएशन सेंटर
पंचकूला में मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से बाहरी सड़कों के साथ सबसे पहले चंडीमंदिर के पास 200 एकड़ में बनने वाले एजुकेशन एंड रिक्रिएशन सेंटर काम शुरू करना था। इस प्रोजेक्ट को लेकर कंसल्टेंट हायर करना था। ताकि प्रोजेक्ट पर जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जा सके। इसके अलावा एचएसवीपी को पंचकूला सेक्टर-32 में 13.75 एकड़ में शूटिंग रेंज तैयार करना था। ईएआई अप्रूवल के लिए भेजा गया है, लेकिन यह प्रोजेक्ट भी अधर में लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed