फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work on installing play stations in parks begins, swings will be installed at a cost of Rs 2 crore

Panchkula News: पार्कों में प्ले स्टेशन लगाने का कार्य शुरू, 2 करोड़ की लागत से लगाए जाएंगे झूले

Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Work on installing play stations in parks begins, swings will be installed at a cost of Rs 2 crore
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की ओर से पार्कों में प्ले स्टेशन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर के पार्कों में प्ले स्टेशन बनाने के लिए 2 करोड़ से झूले मंगवाए हैं, जिनको लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहला प्ले स्टेशन पूरी तरह बनने के बाद इसका शुभारंभ करवाया जाएगा और उसके बाद शहर के अन्य पार्कों में भी प्ले स्टेशन बनाए जाएंगे। महापौर ने बताया कि बच्चों-युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने पर विशेष फोकस है। पार्कों में बैडमिंटन कोर्ट भी बनवाए गए हैं। महापौर ने बताया कि शहर के पार्कों में बनाए ईपीडीएम ट्रैक और मल्टीपर्पज का लोगों काे काफी लाभ मिल रहा है। सेक्टर 6 में बने ईपीडीएम ट्रैक पर रोज 300 लोग सैर कर रहे हैं। शहर के 20 वार्डों में नगर निगम ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक और खेल ग्राउंड बनाने के टेंडर लगाए जा चुके हैं। यह हरियाणा का पहला जिला है, जहां पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक और खेल ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। हर सेक्टर के वार्ड के सबसे बड़े पार्क को निगम ईपीडीएम ट्रैक और खेल ग्राउंड के लिए चुना गया है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सुबह-शाम सैर करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं बच्चों को खेलने के लिए ग्राउंड भी मिलेगा। इसकी शुरुआत पंचकूला सेक्टर-6 से विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर-6 के मकान नंबर 100 के पास बने इस मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में लोग रोज सुबह 6 से 10 बजे तक खेलते हैं। जहां लाॅन टेनिस और बैडमिंटन की व्यवस्था की गई है, जल्द ही बास्केटबॉल भी शुरु कर दियाजाएगा। रात के समय में फ्लड लाइट्स लगाई है। ट्रैक के साथ लाइटें लगी हैं। सेक्टर 15 और 21 में ट्रैक बनकर तैयार हो गए हैं। वार्ड नंबर चार में एक पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक बनेगा। वहीं खेल ग्राउंड के लिए दूसरे पार्क को चुना गया है। सेक्टर-10 के मकान नंबर 1015 के सामने वाले पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक बनेगा। जबकि बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन ग्राउंड के लिए सेक्टर-9 के पार्क को चुना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed