फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work of people including RC, DL is not being done at Saral Centre, strike since 15 days

Panchkula News: आरसी, डीएल सहित लोगों के काम सरल केंद्र पर नहीं हो रहे, 15 दिन से हड़ताल

Mon, 29 Jul 2024 08:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Work of people including RC, DL is not being done at Saral Centre, strike since 15 days
हड़ताल खत्म न होने से लोगों को हो रही है दिक्कत, सरल केंद्र में आए लोगों के नहीं हो रहे काममाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कंप्यूटर ऑपरेटर की 15वें दिन जारी हड़ताल के कारण लोगों को बिना डीएल, आरसी बनवाए वापस जाना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पंद्रह दिन से सरल केंद्रों के काउंटर बंद होने के कारण सरल केंद्र पर लोग वापस जा रहे हैंं। अभी तक लोगों को निर्धारित डीएल, आरसी देने की तारीख भी नहीं बताई जा रही है। इस समस्या का निवारण नहीं हो पाया है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। यही हाल रजिस्ट्री की फाइल की डीलिंग भी नहीं हो पा रही है। अब तक एक हजार से ज्यादा डीएल , आरसी के काम पेंडिंग पड़े हैं।

प्वाइंटमेंट न मिलने से काम नहीं हुआ
शहर के सेक्टर -20 निवासी सुशील कुमार ने बताया कि गाड़ी नई खरीदी है। अप्वाइंटमेंट न मिलने से काम नहीं हुआ है। वहीं सेक्टर -12 ए के रहने वाले सुधीर सिंह ने बताया कि डीएल बन चुका है। अभी तक दिया नहीं गया है। हड़ताल के बाद प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण राेजाना 100 से अधिक लोग चक्कर लगाकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन



समस्या का समाधान नहीं हो पाया है
कंप्यूटर ऑपरेटर की लंबित मांग की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर अब हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इसे लेकर अभी तक कोई मांग नहीं मानी गई है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि हमारी मांग पर अभी तक सरकार कोई काम नहीं कर रही है। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए। वहीं सभी को सामान काम, सामान वेतन लागू किया जाए। 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। सरकार रेगुलाइजेशन एक्ट लेकर आती है उसमें डीआईटीएस को शामिल किया जाए। हमारी मांगे नहीं मानी गई। इसलिए हड़ताल जारी है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी। सरकार और प्रशासन की ओर से हमारी मांग नहीं मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ----
सरल केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। इस कारण अभी तक डीएल, आरसी और रजिस्ट्री के काम में दिक्कत आ रही है। हड़ताल को जल्द खत्म कर कर्मचारी आएंगे तो काम शुरू होगा। कंप्यूटर ऑपरेटर को काम पर बुलाया गया है।
गौरव चौहान, एसडीएम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed