फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work is not being done at Saral Centre, people upset due to strike

Panchkula News: सरल केंद्र पर नहीं हो रहे काम, हड़ताल से लोग परेशान आरसी, डीएल सहित निवास, जाति प्रमाण पत्र के काम रुके

Tue, 30 Jul 2024 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Work is not being done at Saral Centre, people upset due to strike
अभी तक हड़ताल खत्म नहीं होने से लगातार लोगों को हो रही है दिक्कतमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल 16वें दिन जारी रही। हड़ताल के कारण जहां पर डीएल, आरसी नहीं बनाए जा रहे हैं। वहीं, शहर के सरल केंद्र भी पूरी तरह से बंद पड़ें हैं। इस कारण लोगों के जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज नहीं बन रहे हैं। इस कारण लोग परेशान हैं। अभी तक लोगों को निर्धारित समय में प्रमाण पत्र भी नहीं दिए जा रहे हैं। इस तरह के हालात में शहर के लोग लगातार परेशान हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण लोगों की दिक्कत नहीं कम हुई। यही हाल कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला और मोरनी में है।
फाइल पेंडिंग होने से हो रही परेशानी
शहर के सेक्टर -10 के सरल केंद्र बंद होने से लोग परेशान हैं। यहां पर आए सुदेश सिंह ने बताया कि उन्हें परिवार पहचान पत्र में संशोधन करवाना था, लेकिन पूरी तरह से सेंटर बंद होने के बाद परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर -7 के तेजिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक सरल केंद्र को बंद कर दिया गया है। हड़ताल के कारण कोई भी काम नहीं हो रहा है। इस कारण परेशानी है। वहीं सेक्टर -1 डीसी ऑफिस में डीएल, आरसी की अभी तक 1200 फाइल पेंडिंग हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
हमारी कोई मांग नहीं मानी जा रही
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि हमारी मांग पर अभी तक सरकार कोई काम नहीं कर रही है। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। अगर कोई मांग सरकार की ओर से नहीं मानी जाएगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
सरल केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर को बुलाया गया है, लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आए हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से जल्द मीटिंग कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
गौरव चौहान, एसडीएम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed