{"_id":"6a8f430dcb3db9ff0607eb32","slug":"work-at-the-tehsil-office-stalled-due-to-the-patwaris-protest-complainants-returned-empty-handed-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140493-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पटवारियों के धरने से तहसील में ठप पड़े काम, फरियादी खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पटवारियों के धरने से तहसील में ठप पड़े काम, फरियादी खाली हाथ लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्द, इंतकाल और निशानदेही के लिए पहुंचे लोगों को करना पड़ा इंतजार, मांगों पर अड़े पटवारी-कानूनगो ने की नारेबाजी
लोगों ने आंदोलन के बीच जरूरी राजस्व कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित तहसील कार्यालय में पटवारी और कानूनगो के धरना-प्रदर्शन का असर बुधवार को राजस्व संबंधी काम करवाने पहुंचे लोगों पर पड़ा। पटवारियों के धरने के कारण फर्द, इंतकाल, निशानदेही समेत कई राजस्व कार्य प्रभावित रहे और काम की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग काम नहीं होने पर मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं, धरने पर बैठे पटवारी और कानूनगो ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
पटवारी और कानूनगो का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर विभाग और सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रह सकता है।
तहसील कार्यालय में काम करवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्होंने दस्तावेज तैयार कराने और अन्य प्रक्रियाओं के लिए पहले से समय निकाला था। कार्यालय पहुंचने के बाद धरने के कारण काम प्रभावित होने से परेशानी बढ़ गई। कुछ लोगों को अगले दिन दोबारा आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की मांगें अपनी जगह हैं, लेकिन आंदोलन के कारण आम लोगों के जरूरी काम अटक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आंदोलन के दौरान जरूरी राजस्व कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।