फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women troubled by the shortage of drinking water for 10 days blocked the road

Panchkula News: 10 दिन से पेयजल की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया रोड जाम

Fri, 18 Apr 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women troubled by the shortage of drinking water for 10 days blocked the road
पिंजौर। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र हिमशिखा पिंजौर के पास मौजूद गांव भोगपुर की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति न होने के चलते पिंजौर-मल्लाह रोड पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक वाहन चालक और यात्री परेशान हुए। स्कूली विद्यार्थियों को भी बड़ी दिक्कत हुई। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारियों और पुलिस ने पहुंचकर समाधान कराने का आश्वासन दिया तो महिलाएं हटीं और ट्रैफिक सुचारु हुआ।
विज्ञापन

सुमित्रा दहिया सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि बीते करीब 10 दिन से वे पानी की किल्लत झेल रही हैं। पेयजल आपूर्ति न होने के चलते उनके दैनिक दिनचर्या के काम प्रभावित होते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते मजबूरी में उन्हें जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर पुलिस सहित पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एसडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं से जाम खोलने की मांग की परंतु महिलाएं इस मांग पर अड़ी रहीं कि पहले उनके घरों में पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए। शाम करीब 4 बजे महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति शुरू करने के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह एसडीओ पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट पिंजौर ने बताया कि बुधवार को मोटर जल गई थी जिसकी रिपेयर की जा रही है। महिलाओं को आश्वासन दिया गया है कि मोटर सही कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी उसके बाद शाम को महिलाओं ने जाम खोल दिया।

बच्चों सहित सवारियां हुई परेशान
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट के पास महिलाओं के जाम लगाने के कारण पिंजौर के रायतन क्षेत्र की ओर जाने वाली सवारियों सहित स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण बस और अन्य वाहन करीब तीन घंटे तक सड़क पर ही खड़े रहे। हालांकि, जिन बच्चों के घर आसपास थे वे बस से उतर कर अपने घरों की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed