फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women suffering from any kind of violence should dial 181

Panchkula News: किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाएं डायल करें 181

Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women suffering from any kind of violence should dial 181
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में गांवों की महिलाओं को जागरूक करने के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा गांव बडाली आला सिंह के आंगनबाड़ी केंद्र में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व गांव की महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181 का इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया। इस सेमिनार के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी रजनी बाला ने बताया कि डीसी डॉ. सोना थिंद के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत गांवों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए एक ऐसा केंद्र है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर तत्काल, निःशुल्क और अति आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं को पुलिस सहायता, मेडिकल जांच व उचित इलाज, मनोवैज्ञानिक परामर्श व सामाजिक परामर्श, कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को 10 दिन तक के लिए अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे हिफाजत प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed