{"_id":"5e39dc0e8ebc3ee5f9167440","slug":"women-sports-instructer-wii-depute-pkl-office-news-pkl365383288","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महिला खेल प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महिला खेल प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे’
विज्ञापन
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के सौजन्य से सेक्टर-15 भवन विद्यालय में आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में पंचकूला के करीब 50 खिलाड़ियों को चार लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बेटियों को सुरक्षित माहौल मिले। इसके लिए लड़कियों की खेल टीम के साथ महिला खेल प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे ताकि वे बेझिझक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और अपनी समस्याओं को निस्संकोच उनके समक्ष रख सकें। खेल मंत्री ने कहा कि युवाओं की पहचान उनके अभिभावकों एवं वंश के नाम से पहचान न हो, बल्कि युवाओं के कारण उनके अभिभावकों की पहचान हो, ऐसा कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर जिला स्तर पर लड़कों की अपेक्षा लड़कियां भी अधिक मेडल लेकर आएं। इसके लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। युवाओं के लिए जिला स्तर पर टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रतिभा निखारने वाले प्रशिक्षक और खेल गतिविधियों में अग्रणी बुजुर्गों को भी सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के सौजन्य से आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के साथ साथ बेटियों की खेलों में भी रुचि पैदा करें ताकि वे खेलों में आगे बढ़कर अभिभावकों के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल, जंकफूड और कम आयु में वाहन चलाने से गुरेज करना चाहिए। युवा नशे की बुराई से भी बचें तभी वे जीवन में वांछित मुकाम हासिल कर सकते है। खेलों की संस्कृति को विकसित करने के लिए युवाओं को इस तरह के व्यसनों से दूर रहना अनिवार्य है। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की।
लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए
मंत्री ने कहा कि युवाओं को सफलता हासिल करने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और कठोर परिश्रम से आगे बढ़ना चाहिए। खेल के क्षेत्र में कभी समझौता नहीं किया जा सकता क्योंकि खेलों में सदैव नंबर वन आने की ही होड़ लगी होती है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। इससे समाज के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते है। उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी निखारेगी युवाओं को
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अश्वनी गुप्ता की याद में गठित स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन, टीम की भावना एवं मिलजुल कर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। हम सामूहिक रूप से लक्ष्य को हासिल करने की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि युवा नशे की बुराई से बचकर अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग खेलों में लगाए तो वह राष्ट्र के प्रति भी कृतज्ञ रहेगा ओर शरीर से भी तंदुरुस्त रहेगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी का मुख्य ध्येय ही युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना और सामाजिक बुराइयों से बचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मेें आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं से युवाओं में साहस बढ़ा है।
विज्ञापन
अपनी बेटी को अभिभावक आगे बढ़ाएं
अर्जुन अवार्डी बबीता फोगाट ने कहा कि अभिभावकों को अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्हें कमजोर न बनाकर सशक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को सही अवसर मिले तो वे अपने देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकती हैं। खिलाड़ियों को जीत से अहंकार और हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान डीपी सोनी, महासचिव एनडी शर्मा ने भी समारोह में अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, महासचिव हरेंद्र मलिक, वीरेंद्र मेहता, डीके राणा, विद्यालय की प्राचार्या गुलशन कौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित
पंचकूला। स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला द्वारा आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री संदीप सिंह ने लगभग 4 लाख रुपये की नकद राशि देकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें राष्ट्र स्तरीय 12 खिलाड़ी, राज्य स्तर के 23 तथा 12 मास्टर एथलेटिक्स को सम्मानित किया।
जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रांजल यादव, राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में मधु व नैना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में सुमन, ताइक्वांडो में उमंग सिंघला व कुलदीप, बैडमिंटन में रिजुल सैनी, फेंसिंग प्रतियोगिता में अक्ष गोयल, अनन्या शर्मा व विश्वजीत को सम्मानित किया। वुशु प्रतियोगिता में सोम्या दत्त ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। लंबी कूद में साहिल महाबलि का प्रदर्शन शानदार रहा था। हैंडबाल प्रतियोगिता में ग्रवित ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में रेना गर्ग, लॉन्ग जंप में जगमीत सिंह, ट्रिप्पल जंप में छोटू, एथलीट में युवराज, फेंसिंग प्रतियोगिता में श्रृष्टि जैन, जूडो में सचिन कुमार झा, ताइक्वांडो में भूमि लाकड़ा, बैडमिंटन में देविका सिहाग, एथलीट में गगन व रवि, लॉन्ग जंप में अनिल कुमार, वुशु प्रतियोगिता में गार्गी जागलान, रूद्रा सिंह जागलान, बिजनेश, संस्कृति दत्त, अनिशा, संजन कुमारी, रंजन कुमारी, कुनाल ठाकुर व तेजसवीर सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वुशु प्रतियोगिता में ओजस्वी, बैडमिंटन में नितिका, अकांशा सिंह व इशिता गोयल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एथलीट प्रतियोगिता में आरके शर्मा, डब्लू सी गोयल, बलजीत सिंह, गीता व जीएस सांखला, टेबल टेनिस में पूनम व मुकेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। एथलीट प्रतियोगिता में प्रेम सोमरा, राखी शर्मा, दयानंद ने सिल्वर व शॉटपुट में आरपी अग्निहोत्री, एथलीट में सीमा अरोड़ा, लंबी कूद में सपना अग्निहोत्री ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।