{"_id":"62eadfbf44312d521b13d992","slug":"women-physio-therapists-will-now-be-placed-in-general-hospitals-and-an-ayurvedic-doctor-will-be-placed-at-each-phc-panchkula-news-pkl458525753","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य अस्पतालों में अब महिला फिजियो थैरेपिस्ट और हर पीएचसी पर तैनात होगा एक आयुर्वेदिक डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य अस्पतालों में अब महिला फिजियो थैरेपिस्ट और हर पीएचसी पर तैनात होगा एक आयुर्वेदिक डाक्टर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सामान्य अस्पतालों में अब पुरुषों के साथ-साथ महिला फिजियो-थैरेपिस्ट भी रखी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। नागरिक अस्पतालों में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी।
वह बुधवार को यहां महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज अग्रोहा की चिकित्सा शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान सोसायटी की कार्यकारी कमेटी (एमएएमईएसआरएस) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एमएएमईएसआरएस की अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा भी उपस्थित थी। विज ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुडे़ लोगों को अब ‘इंटीग्रेशन आफ पैथीज’ (पैथियों के एकीकरण) पर काम करना होगा। प्रदेशभर के मेडिकल संस्थानों को अनुसंधान व शोध पर बल देना होगा। हरियाणा में 6 मेडिकल कालेजों पर काम चल रहा है और 6 पाइपलाइन में हैं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज, अग्रोहा, हिसार की निदेशक डॉ अल्का छाबड़ा, सोसायटी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट मधुसूदन बी. अग्रवाल, वाइज प्रेजिडेंट विनीत अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी जगदीश मित्तल, मनमोहन गोयल, रमेश चंद गुप्ता, महेंद्र आर्य, राजेंद्र प्रकाश जिंदल, विवेक मित्तल, पवन गर्ग, राकेश कुमार रानयाल और के.के. अग्रवाल सहित लोग उपस्थित थे।
सुपर-स्पेशयलिटी विभागों को शुरू करने की स्वीकृति
बैठक के दौरान महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज में सुपर-स्पेशयलिटी विभागों को शुरू करने पर भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा फैक्लटी, डाक्टरों के सेवा विस्तार, नॉन-टीचिंग स्टाफ के सेवा विस्तार, चयन, पदोन्नति इत्यादि के लिए विज ने राज्य सरकार के अधिकारियों को अध्ययन करने व एसओपी बनाने के लिए निर्देश भी दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में क्लीनिकल ट्रायल को शुरू करने की भी स्वीकृति मिली। विज ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, अग्रोहा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विचार करें।
विज्ञापन
कैपीटल प्रोजेक्ट एग्रीमेंट की अवधि को 3 वर्ष का विस्तार
महाराजा अग्रसेन मैडीकल कालेज, अग्रोहा, हिसार की चिकित्सा शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान सोसायटी की कार्यकारी कमेटी (एमएएमईएसआरएस) की बैठक में 172.51 करोड़ रुपये की लागत के कैपीटल प्रोजेक्ट एग्रीमेंट की अवधि को 3 वर्ष का विस्तार देने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, बैठक में विभिन्न निर्माण व उपकरण खरीद के लिए 81.49 करोड़ रुपये की राशि को भी स्वीकृत किया गया।