फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women performing outstanding work will receive a prize of up to

Panchkula News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का पुरस्कार

Fri, 09 Oct 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Women performing outstanding work will receive a prize of up to
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का पुरस्कार
विज्ञापन

-राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन, विभिन्न श्रेणियों में 21 हजार से पांच लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि
पंचकूला। अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हरियाणा सरकार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके लिए जिले की पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
योजना के तहत श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार में एक महिला को पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में 1.50 लाख रुपये और कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा लाइफ टाइम अचीवर अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये का एक पुरस्कार दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में चार-चार महिलाओं को 21-21 हजार रुपये, जबकि महिला उद्यमी श्रेणी में दो महिलाओं को 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय समिति जांच कर अनुशंसा करेगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के नाम निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजे जाएंगे। विभाग ने पात्र महिलाओं से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed