फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women celebrated Lohri at Sector-12A Bharat Vikas Parishad Bhawan.

Panchkula News: सेक्टर-12ए भारत विकास परिषद भवन में महिलाओं ने मनाई लोहड़ी

Mon, 12 Jan 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Lohri at Sector-12A Bharat Vikas Parishad Bhawan.
वुमन वेलफेयर फ्रंट ने आयोजित किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए भारत विकास परिषद भवन में वूमेन वेलफेयर फ्रंट की ओर लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की संस्थापक डॉ. बेनू राव ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतलुज पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मधु रीमा सराय, नित्य योगा एकेडमी की संस्थापक मधु शर्मा, भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल की धर्मपत्नी बिंदु मित्तल और भाजपा नेत्री रंजीता मेहता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल की थाप पर नृत्य, तंबोला, म्यूजिकल चेयर और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।
कार्यक्रम में 15 महिलाओं ने स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगाए, जिन्हें प्रतिभागियों ने खूब पसंद किया। घरेलू उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई और सभी ने स्वदेशी को बढ़ावा दिया।

समापन के समय डॉ. राव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि वूमेन वेलफेयर फ्रंट आगे भी महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed