फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women and children were informed about the proper use of water

Panchkula News: महिलाओं-बच्चों को पानी के सदुपयोग की दी जानकारी

Wed, 07 Jun 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women and children were informed about the proper use of water
संवाद न्यूज़ एजेंसीबरवाला। पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत भरैली में जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव की महिलाओं और बच्चों को पानी का सदुपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड समन्वयक नरेंद्र मोदगिल ने सभी महिलाओं और बच्चों को वर्षा के पानी का संरक्षण करने और उसका उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीने के पानी को टेप लगाकर बर्बाद होने से बचाएं और जब भी जरूरत हो पानी का प्रयोग करें, अन्य समय नल को बंद रखें। उन्होंने बताया कि पीने का पानी हमारे पास बहुत कम मात्रा में है, इसको सिर्फ बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


पानी को बनाया नहीं जा सकता है। पर्यावरण दिवस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर विमला देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र में पौधा लगाकर कार्यक्रम को बढ़ावा दिया। इसके बाद गांव में ग्रामीणों से पौधरोपण किया। ग्रामीण संजीव कश्यप, भरैली से सरपंच की माता सरोज बाला, हरियाणा आजीविका मिशन से एवं ग्राम पंच शिखा राणा ने तालाब के पास पौधा लगाया। इस मौके पर गांव के नंबरदार सतविंदर सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर शशि राणा, गोमती देवी, प्रियंका, मीना रानी, मिथलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed