{"_id":"5daf663d8ebc3e0144722b71","slug":"women-adopt-healthy-lifestyle-with-good-food-and-drink-pkl-office-news-pkl354604132","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महिलाएं अच्छे खान-पान के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'महिलाएं अच्छे खान-पान के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं'
विज्ञापन
पंचकूला में पिंकथॉन में 80 महिलाओं ने लिया हिस्सा
पंचकूला। स्वस्थ और फिट जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में पिंकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें भवन विद्यालय की स्टूडेंट्स, स्टाफ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्मिंग सेशन से शुरू हुई। सेक्टर-5 यवनिका पार्क से तीन किलोमीटर की मैराथन हुई। सुबह 6.30 बजे से मैराथन शुरू हुई जो 7.30 बजे समाप्त हुई। इसमें 80 महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पिंकथॉन के आयोजन में भाग लेने वाली डा. दीपा पुरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन अच्छी जीवनशैली अपनाने के लिए किया गया है। महिलाएं अच्छे खान-पान के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं ताकि बीमारियों से अपना बचाव कर सकें। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को फिटनेस ठीक रखने के लिए मार्निंग वॉक, रनिंग भी करनी चाहिए। महिलाओं में जागरूकता की कम होने के कारण वे इस ओर ध्यान नहीं देती हैं। जब वे अपनी फिटनेस का ध्यान देंगी तो वह स्वस्थ रहेंगी।