फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman went to child's school, broke door of house and stole jewelery and cash

Panchkula News: महिला बच्चे के स्कूल गई, घर का दरवाजा तोड़कर गहने-नकदी चोरी

Wed, 06 Mar 2024 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman went to child's school, broke door of house and stole jewelery and cash
पिंजौर। घर को ताला लगाकर महिला बच्चे के स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में गई थी कि इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर लिए। पुलिस को शिकायत में महिला नीतू निवासी धर्मपुर काॅलोनी ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में परिचालक उनके पति ड्यूटी पर गए थे और वह सुबह 10 बजे घर को ताला लगाकर कॉलोनी में ही अपने बच्चे के स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में गई थी। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर लौटी और घर का ताला खोलकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पति के दोस्त हेमंत को बताया तो वह घर के पीछे खाली प्लॉट से दीवार फांदकर घर में पहुंचा तो देखा घर का पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और घर में जाकर देखा तो आगे के दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद थी। हेमंत के कुंडी खोलने पर नीतू अंदर आई तो देखा कमरे की अलमारी खुली हुई थी और घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में देखा तो उसमें रखी सोने की अंगूठी और चेन सहित चांदी के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। नीतू ने बताया कि सोने के गहने चार तोले और चांदी के गहने करीब 50 तोले के थे। इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed