{"_id":"6a15fcca1ea293155b07eca2","slug":"woman-tormented-by-dowry-harassment-thrown-out-of-home-along-with-her-daughters-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136873-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दहेज उत्पीड़न से तंग महिला को बेटियों समेत घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दहेज उत्पीड़न से तंग महिला को बेटियों समेत घर से निकाला
विज्ञापन
पति और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
मानसिक और आर्थिक शोषण के आरोप, महिला सेल जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक और आर्थिक शोषण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसे अपनी दो बेटियों के साथ घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया।
शिकायत के अनुसार विवाह के समय मायके पक्ष की ओर से पर्याप्त दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त धनराशि की मांग करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लगातार ताने दिए गए और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पहली संतान बेटी होने पर भी ससुराल पक्ष ने नाराजगी जताई।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। साथ ही उसके बैंक और निवेश खातों का दुरुपयोग किया गया तथा दबाव बनाकर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। शिकायत में कहा गया है कि कारोबारी जरूरतों का हवाला देकर मायके पक्ष से बड़ी रकम ली गई, जिसे बाद में लौटाने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बेटियों को घर से बाहर निकालने की साजिश रची गई। कुछ समय बाद पति उसे किराये के मकान में छोड़कर चला गया, जिसके बाद से वह आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है।