फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman goes missing with two children and 21-year-old niece

Panchkula News: महिला दो बच्चों और 21 साल की भांजी के साथ लापता

Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman goes missing with two children and 21-year-old niece
पंचकूला। सेक्टर 19 क्षेत्र से एक महिला दो नाबालिग बच्चों और 21 साल की भांजी के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना को दो हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवारजन गहरी चिंता में हैं। महिला के पति की शिकायत पर बीती शनिवार रात सेक्टर- 20 थाना पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला 13 वर्षीय बेटे, 15 वर्षीय बेटी और 21 वर्षीय भांजी (जो परिवार के साथ ही रहती थी) के साथ 19 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों, मंदिरों और गुरुद्वारों में तलाश की लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चला। परिवार के मुताबिक महिला पहले भी दो बार घर छोड़ चुकी है लेकिन दो-चार दिन लौट आई थी। दो हफ्ते बाद भी नहीं लौटने से परिजनों में बेचैनी बढ़ गई है। पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज और संभावित संपर्कों की मदद से तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed