फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman duped of Rs 61 lakh online, cyber crime police nabs two accused

Panchkula News: महिला से 61 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Sat, 13 Dec 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 61 lakh online, cyber crime police nabs two accused

विज्ञापन
पंचकूला। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर एक महिला से 61 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विजय राठी, निवासी बागपत (उत्तर प्रदेश) और अशोक कुमार उर्फ भोला, निवासी पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को गिरोह से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि नवंबर 2024 में एक अज्ञात नंबर से उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया गया। इसके बाद भेजे गए लिंक को डाउनलोड करने के बाद महिला ने कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू किया। धीरे-धीरे आरोपियों ने विश्वास जीतते हुए कई ट्रांजेक्शनों के माध्यम से 61,24,149 रुपये महिला से हड़प लिए।
विज्ञापन

शिकायत पर 1 अप्रैल 2025 को साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साइबर थाना एसएचओ युधवीर सिंह के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिले सुरागों की मदद से इस साइबर गिरोह की बाकी कड़ियों तक पहुंचने में तेजी आएगी और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed