{"_id":"5eb70a608ebc3e85b54f77b1","slug":"woman-cook-gets-corona-in-sector-5-panchkula-police-station-pkl-office-news-pkl374717720","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: सेक्टर-पांच थाने में महिला कुक कोरोना वायरस से संक्रमित, 82 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: सेक्टर-पांच थाने में महिला कुक कोरोना वायरस से संक्रमित, 82 की रिपोर्ट निगेटिव
Sun, 10 May 2020 01:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में कुछ दिनोें तक कोरोना के केस थमने से एक बार लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं अब शुक्रवार से फिर से कोरोना मरीज सामने आना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को राजीव कालोनी में किराना व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं अब सेक्टर-5 पुलिस थाने की एक महिला कुक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
वह महिला नवंबर 2019 से इस थाने में कार्यरत थी और लॉकडाउन के दौरान भी थाने में अपनी सेवाएं दे रही थीं। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कार्यरत 83 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
इनमें से 27 साल की महिला कुक कोरोना से संक्रमित पाई गई है। जानकारी के अनुसार महिला 5 मई के बाद ड्यूटी पर नहीं आई और उसी दिन स्वास्थ्य विभाग ने इस महिला का सैंपल लिया था। सभी कर्मचारी की रिपोर्ट धीरे-धीरे आ रही थी, जिसमें 82 लोग कोरोना से संक्रमित नहीं पाए गए। वहीं पिहोवा की रहने वाली यह महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इस संबंध में कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह मामला पिहोवा से जुड़ा है लेकिन एहतियात के तौर पर सेक्टर-5 पुलिस थाने में सैनिटाइजेशन सहित अन्य जरूरी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि महिला में कोरोना की पुष्टि के बाद थाने को सैनिटाइज करवाया गया है और जो भी महिला के संपर्क में आए हैं, सभी के सैंपल लिए जाएंगे।