फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman cheats 30 people and cheats around Rs 150 crore

एक महिला ने 30 लोगों को बनाया शिकार: किसी को भाई बनाया, तो किसी से सोशल मीडिया पर की दोस्ती और ठगे 150 करोड़

Sun, 05 Jan 2025 03:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

पंचकूला की एक महिला ने एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 30 लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद कई खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Woman cheats 30 people and cheats around Rs 150 crore
crime as - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूको बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर 16 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संगीता दुआ और उसके पति नितिन दुआ ने पंचकूला समेत कई अन्य जिले के लोगों को निशाना बनाकर करीब 150 करोड़ की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि महिला चेन बनाकर लोगों से निवेश करवाती थी। मामले में जांच कर रहे एएसपी मनप्रीत सूदन ने बताया कि महिला को तीन दिन रिमांड पर लिया गया है। पीड़ित से मिले शिकायत के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी दंपती लोगों को एनपीए गैर निष्पादित परिसंपत्ति में निवेश कराने के नाम पर ठगी का खेल करते थे।
विज्ञापन




सोशल मीडिया के जरिये हुई मुलाकात
ढकोली निवासी पीड़ित कुलदीप अरोड़ा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपी संगीता दुआ से मुलाकात हुई थी। वहीं से मैसेज करके एनपीए संपत्ति में निवेश के बारे में बताया गया। उसके बाद मोहित चौधरी के साथ महिला से करनाल मिलने गया। वहीं पर महिला ने यूको बैंक के उच्चाधिकारियों से अच्छी पहचान होने के बात कही। जिस संपत्ति की कुड़की होने वाली होती है, उसकी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 फीसदी मुनाफे का दिया झांसा
सबसे पहले उसने करनाल में बने शोरूम के बारे में बताया और कहा कि इस संपत्ति की कुल कीमत दो करोड़ है। यह सिर्फ एक करोड़ में मिल जाएगी। एक करोड़ निवेश किया तो 30 प्रतिशत के हिसाब से एक करोड़ 30 लाख का फायदा होगा। महिला के कहने पर दोस्तों से पैसा उधार लेकर निवेश कर दिया। कुछ दिन बाद रुपया वापस भी मिल गया था। इसके बाद उसने कई अन्य साथियों को जोड़ने के लिए कहा तो पंचकूला के 11 लोगों को जोड़ दिया। उसके बाद 2022 से लेकर 2024 तक 16 करोड़ रुपये तक निवेश कराया और रुपये वापस नहीं दिया। धोखाधड़ी का शक होने पर दोस्तों के कहने पर सेक्टर-7 थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

भाई का रिश्ता बनाकर की पांच करोड़ की ठगी
पंचकूला निवासी सुमित कुमार ने बताया कि कुलदीप अरोड़ा से आरोपी मास्टरमाइंड संगीता दुआ के बारे में जानकारी मिली था। इसके बाद कुलदीप के कहने पर दंपति से मिला था। 2023 में जब महिला से मिलने उसके घर गया तो उसने सबसे पहले भाई का रिश्ता जोड़कर गुरु बाबा का दर्शन कराया था। फिर उसने निवेश और फायदे के बारे में बताया। महिला के कहने पर पांच लाख एनपीए की संपत्ति के लिए निवेश किया तो कुछ दिन बाद 20 प्रतिशत फायदा के हिसाब से वापस दिया था। उसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोटो दिखाकर बताया गया कि उसकी अंदर तक पहुंच है। महिला ने भरोसा होने पर 10 दोस्तों के साथ मिलकर पांच करोड़ तक का निवेश कराया। मामले में खुलासा होने पर यह पता चला है कि मेरे 10 दोस्तों के अलावा उनके भी दोस्तों से 20 से 25 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर लिए हैं।

निवेशकों को लेते थे झांसे में
आरोपी संगीता दुआ निवेशकों को झांसे में लेकर बताती थी कि बैंक के सीएमडी से उसकी पहचान है। बैंक के डिफाल्टर संपत्ति की लिस्ट उसके पास है। जो लोग लोन नहीं भर पाते हैं, उनकी संपत्ति को कम रेट पर खरीदा जा सकता है। इसमें निवेश करने वालों को 30, बैंक अधिकारी को 10 और 10 प्रतिशत खुद लेती हूं। निवेशक सुमित कुमार ने बताया कि महिला संपत्ति की लिस्ट मोबाइल पर दिखाकर निवेश करवा लेती थी। इसी तरह से कुल 30 लोगों को टारगेट किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दंपती का नेटवर्क करनाल से शुरू होकर पंचकूला तक पहुंचा। गुरुग्राम, हिसार, कैथल, मोहाली, जीरकपुर, फतेहगढ़ साहिब आदि जिले के लोगों ने भी शिकायत दी है। महिला ने एनपीए संपत्ति निवेश के नाम पर 150 से 200 करोड़ तक की ठगी की है।


शुक्रवार को एसआईटी ने किया गिरफ्तार
एएसपी मनप्रीत सूदन ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-8 निवासी संगीता दुआ और उसके पति नितिन दुआ को शिकायत मिलने पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शनिवार को महिला से कई बिंदुओं पर पूछताछ किया गया है। निवेश के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी कर करीब 150 करोड़ रुपये ठगी की बात सामने आ रही है। मामले में पुलिस महिला से जुड़े बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। आरोपी महिला पंचकूला के अलावा कई अन्य जिलों में भी धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed