फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman cheated of Rs 12 lakh on the pretext of completing the task

Panchkula News: टास्क पूरा करने का झांसा महिला से 12 लाख रुपये ठगे

Fri, 22 Mar 2024 03:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 12 lakh on the pretext of completing the task
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी महिला से टास्क पूरा करने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। स्टेट साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी महिला ने दी शिकायत में बताया कि वे आईटी कंपनी में नौकरी करती है। 16 मार्च को उनको व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया गया था। इसमें उनको बताया गया कि उन्हें एक टास्क पूरा करने पर 50 रुपये मिलेंगे। उन्होंने तीन टास्क पूरे कर लिए।

इसके बाद उनको टेलीग्राम एप डाउनलोड करने को कहा गया। एप डाउनलोड करने के बाद उनको कुछ बैंक खातों में टास्क पूरा करने के रुपये भेजने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 12 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद पोर्टल पर बैलेंस नजर आने लगा। इसके कुछ समय बाद ही बैलेंस शून्य हो गया। टेलीग्राम पर पूछने पर बताया गया कि आपने लास्ट टास्क गलत किया है। अगर आपको अपनी पूरी राशि चाहिए तो आपको उसके लिए 6.80 लाख रुपये और देने पड़ेंगे। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने तुरंतर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed