फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman accused of rape by lawyer, case registered

महिला ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Fri, 19 Jun 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of rape by lawyer, case registered
पंचकूला। शहर के सेक्टर-10 की रहने वाली महिला ने एक वकील पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी वकील ने वर्ष 2019 में उनसे छेड़छाड़ की। फिर आरोपी ने एक दिन अपने ऑफिस में उनसे दुष्कर्म कर डाला। बकौल पीड़िता आरोपी ने उन्हें उनकी तस्वीरें लीक करने की धमकी भी दी। जिला पुलिस ने फिलहाल जीरकपुर निवासी वकील को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि पीड़ित महिला ने बीते दिनों आरोपी वकील के खिलाफ मोहाली पुलिस को भी उनसे दुष्कर्म की शिकायत दी है। फिलहाल महिला थाना पुलिस मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड हासिल करने में जुटी है। ताकि सबूत हाथ लगने पर मामले में आगामी कार्रवाई की जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार बकौल पीड़िता वर्ष 2019 में वह वकील के संपर्क में आई। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई। बकौल पीड़िता आरोपी वकील ने एक दिन उनसे अपने ऑफिस में दुष्कर्म कर डाला। बहरहाल, जिला पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed