फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman accused of molestation arrested

महिला से शारीरिक छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of molestation arrested
पंचकूला। एक व्यक्ति ने रात के समय सैर कर रही महिला की बाजू पकड़ कर उससे जबरदस्ती की। शोर सुनकर एक अन्य महिला मौके पर पहुंची तो आरोपी ने महिला को जोर से धक्का दिया, इससे मुंह दीवार पर लगने से वह चोटिल हो गई। फिर आरोपी फरार होते समय महिला को धमकी देकर गया कि यदि उन्होंने किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। हालांकि महिला ने हिम्मत कर आपबीती पुलिस को बताई। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी गांव अभयपुर निवासी अशोक है। हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि रात करीब दस बजे वह घर से कूड़ा डालने मुख्य सड़क के समीप गई थी। कूड़ा डालने के बाद वह सड़क पर सैर करने लगी। उसी दौरान गांव अभयपुर निवासी अशोक ने वहां पहुंचकर उनकी बाजू पकड़ ली। आरोपी ने महिला से जबरदस्ती की तो उन्होने शोर मचा दिया। फिर सामने से एक महिला को आता देख अशोक महिला को धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed